Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player


कला संकाय

1. महाविधालय में स्नातक स्तर पर कला संकाय में बी.ए. प्रथम वर्ष में विश्वविधालय द्वारा 800 सीटें ही निर्धारित है।
2. महाविधालय में परास्नातक स्तर पर कला संकाय में एम.ए. प्रथम वर्ष में विश्वविधालय द्वारा अर्थशास्त्र और अंग्रेजी की 60-60 सीटें निर्धारित है।
3. वि.वि. द्वारा महाविधालय में स्नातक स्तर पर हिन्दी सहित्य, संस्कृत साहित्य, अंग्रेजी सहित्य, शिक्षाशास्त्र, दर्शनशास्त्र व अर्थशास्त्र विषयों के अध्ययन की अनुज्ञा प्राप्त है।
4. छात्र तीनों सहित्यों, (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत) में अधिकतम दो साहित्य ही एक साथ चयनित कर सकेंगे।
5. शिक्षाशास्त्र व दर्शनशास्त्र विषय एक साथ नही लिये जा सकेंगे।
6. प्रथम वर्ष मे चयनित विषय ही दूसरे वर्ष में पढने है। तृतीय वर्ष मे एक विषय छोड देना होगा।
7. सत्र 2012 में इण्टर मीडीएट उत्तीर्ण छात्र ही जिनके अंक 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो प्रवेश हेतु अर्ह है। प्रवेश उच्चतम अंक प्राप्त के आधार पर होगा।
8. छात्रों को प्रथम वर्ष में पर्यावरण अध्ययन का उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। पर्यावरण उत्तीर्ण के अभाव में डिग्री न प्राप्त होगी।


विज्ञान संकाय

1. महाविधालय में स्नातक स्तर पर विज्ञान वर्ग बी.एस.सी. प्रथम वर्ष विश्वविधालय द्वारा गणित व जीव विज्ञान वर्ग में 180-120 सीटें ही निर्धारित हैं।
2. वि.वि. द्वारा स्नातक स्तर पर विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जन्तु विज्ञान व वनस्पति विज्ञान विषयों के अध्ययन की अनुज्ञा प्राप्त है।
3. प्रथम वर्ष में ही चयनित विषय ही दूसरे वर्ष में पढने है। तीसरे वर्ष में एक विषय छोडना होगा।
4. सत्र 2012 में इण्टर मीडीएट उत्तीर्ण छात्र/छात्रायें जिनके अंक 45 प्रतिशत या उससे अधिक है ही प्रवेश हेतु अर्ह है। प्रवेश उच्चतम अंक प्राप्ति के आधार पर होगा।
5. छात्रों को प्रथम वर्ष में पर्यावरण अध्ययन जिसका एक ही प्रश्न पत्र होता है। उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।